गिरिडीह में 11 फरवरी को विराट दिव्यांग कैम्प का आयोजन

Advertisements

गिरिडीह में 11 फरवरी को विराट दिव्यांग कैम्प का आयोजन

डीजे न्यूज, गिरिडीह : दिल्ली की प्रमुख समाजसेवी संस्था अखिल भारतीय तरुण मित्र परिषद के द्वारा निःशुल्क विराट दिव्यांग कैम्प का आयोजन 11 फरवरी को जैन धर्मशाला, बड़ा चौक, गिरिडीह में किया जाएगा। परिषद के महासचिव अशोक जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह 55वां विराट दिव्यांग कैम्प स्व. सुमत प्रसाद बिमला देवी जैन की स्मृति में कौशल, राकेश, मुकेश व राजेश जैन परिवार, दिल्ली के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

दिव्यांगों को मिलेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग और अन्य उपकरण
इस कैम्प में दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ-पैर, पोलियोग्रस्त बच्चों को कैलिपर्स, ऑर्थो शूज (जूते) एवं श्रवणहीन बुजुर्गों के लिए श्रवण यंत्र प्रदान किए जाएंगे। 11 फरवरी को दिव्यांगजन कैम्प में आकर अपना चयन और नाप करा सकते हैं, जिसके बाद दिल्ली स्थित कार्यशाला में उपकरण बनाए जाएंगे और 2 मार्च को पुनः गिरिडीह में वितरित किए जाएंगे।

कैसे करें आवेदन?
जैन समाज, गिरिडीह के मंत्री अजय सेठी गुड्डु ने बताया कि जरूरतमंद दिव्यांगजन 11 फरवरी को जैन धर्मशाला में पहुंचकर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन के साथ आधार कार्ड व पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से जमा करना होगा।

तरुण मित्र परिषद के सेवा कार्य
गौरतलब है कि तरुण मित्र परिषद, दिल्ली देश के विभिन्न राज्यों और दूर-दराज के क्षेत्रों में इस प्रकार के विराट दिव्यांग कैम्प का आयोजन कर हजारों दिव्यांगों को निःशुल्क कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण उपलब्ध करा चुकी है।

स्थानीय संपर्क:

अजय सेठी गुड्डु (मंत्री, जैन समाज) – 9431152062

अशोक जैन (महासचिव, तरुण मित्र परिषद) – 9810138138, 9266638138

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top