गिरिडीह में 10 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा निकालेगी भाजपा, 34 मंडलों में कार्यशाला आजादी के वीरों को नमन, गली-गली लहराएगा तिरंगा

Advertisements

गिरिडीह में 10 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा निकालेगी भाजपा, 34 मंडलों में कार्यशाला

आजादी के वीरों को नमन, गली-गली लहराएगा तिरंगा

डीजे न्यूज, गिरिडीह : पचंबा के हरिचक स्थित भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार दोपहर 12 बजे हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज उपस्थित थे, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने की। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा का पार्टी नेताओं ने स्वागत किया।

कार्यशाला में बताया गया कि 7 और 8 अगस्त को गिरिडीह जिले के सभी 34 मंडलों में मंडल स्तरीय कार्यशालाएं आयोजित होंगी। वहीं 10 अगस्त को गिरिडीह जिला मुख्यालय में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास, आजादी के महत्व और वीर शहीदों के बलिदान को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।

जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि संगठनात्मक दृष्टि से सभी मंडलों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। यह तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक और भव्य होगी। 10 से 14 अगस्त तक जिलेभर के हर घर, प्रतिष्ठान और संस्थानों में तिरंगा फहराया जाएगा।

प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों, व्यापारिक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं से संपर्क कर सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने इसे एक जनअभियान के रूप में चलाने की अपील की। मौके पर विनय सिंह, प्रदीप साहू, कामेश्वर पासवान, श्याम प्रसाद, नवीन सिन्हा, उदय सिंह, मनोज यादव, देवनाथ राणा, रंजीत राय, संगीता सेठ, मुकेश जलान, उषा कुमारी, पिंकी कुमारी, अमर सिन्हा, राजेश जायसवाल, मनोज शंघाई, रंजन सिन्हा, सुनील साव, अमित साव, राजेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top