गिरिडीह की खबरें:-

Advertisements

गिरिडीह की खबरें:-

बस मालिक से रंगदारी मांगने में रिहा हुआ शिवम श्रीवास्तव

—जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर को कड़ी सुरक्षा में जेल से न्यायालय में किया गया पेश
गिरिडीह :
बस मालिक से रंगदारी मांगने के आरोप को साबित नहीं कर पायी पुलिस ।बुधवार को न्यायिक दंडाधिकारी मोनिका श्रीवास्तव की अदालत ने पूर्व वार्ड पार्षद सह गैंगस्टर शिवम श्रीवास्तव को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया ।शिवम के खिलाफ बस मालिक जाकिर हुसैन ख़ान ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी ।साल 2023 में उससे बस स्टैंड में गाड़ी लगाने के लिए प्रतिदिन के हिसाब से रंगदारी में रुपये की मांग की गई थी ।इस मामले में शिवम को न्यायालय से पूर्व में जमानत मिल चुकी थी ।बुधवार को न्यायालय में सुनवाई के लिए तारीख निर्धारित थी ।इधर नगर निगम चुनाव के दौरान हुए गोलीबारी और हत्याकांड में शिवम जेल में बंद था ।न्यायालय में पेशी के लिए उसे कड़ी सुरक्षा में न्यायालय लाया गया ।इस दौरान न्यायालय परिसर के अंदर  बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था ।दिन के करीब 11 बजे शिवम् को कड़ी सुरक्षा में न्यायालय लाया गया ।उसके साथ अधिवक्ता अजय कुमार सिन्हा न्यायालय पहुंचे ।कोर्ट में पेशी के दौरान समेत बड़ी संख्या में उसके समर्थक पहुंचे थे ।न्यायालय से निकलने के दौरान शिवम ने कहा उसपर जितने भी मुकदमे दर्ज हुए हैं उसने सिर्फ राजनीति रही है ।कहा कि उसने कभी कानून को अपने हाथ में नहीं लिया ।झूठा मुक़दमा करने वाले ख़ुद समझ रहे होंगे उसने ऐसा क्यों किया ।उसे न्यायालय पर भरोसा है ।



गिरिडीह के मेयर -उपमेयर को अधिवक्ता संघ ने किया सम्मानित

—मेयर ने कहा वह अधिवक्ता भी हैं,निगम में मिली ज़िम्मेदारी को निभाएँगे
गिरिडीह:
ज़िला अधिवक्ता संघ ने एक समारोह आयोजित कर नवनिर्वाचित महापौर प्रमिला मेहरा और उपमहापौर सुमित कुमार को सम्मानित किया।संघ ने नवनिर्वाचित महापौर प्रमिला मेहरा एवं उपमहापौर सुमित कुमार को पुष्पगुच्छ और सोल देकर सम्मानित किया ।इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय, महासचिव चुन्नू कांत सहित अन्य पदाधिकारी और अधिवक्ता साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने दोनों जनप्रतिनिधियों को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और शहर के विकास में उनकी सक्रिय भूमिका की अपेक्षा जताई।महापौर प्रमिला मेहरा ने कहा वह एक अधिवक्ता भी हैं,निगम में आने वाले मामले में निपटारे में संघ के सदस्यों को विशेष रूप से ध्यान रहेगा ।उपमहापौर सुमित कुमार ने इस सम्मान के लिए अधिवक्ता संघ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे नगर के सर्वांगीण विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।इस मौके पर संघ के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखते हुए न्यायिक व्यवस्था और नगर विकास से जुड़े मुद्दों पर सहयोग की बात कही।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top