
गिरिडीह के उपायुक्त ने लगाया जनता दरबार, दर्जनों फरियादियों की सुनी समस्याएं
डीजे न्यूज, गिरिडीह :
गिरिडीह के उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार लगाया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण हेतु आए दर्जनों लोगों से उपायुक्त ने मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विभिन्न समस्याओं का समाधान
जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि, दाखिल खारिज, राजस्व, स्वास्थ्य विभाग, पेंशन, राशन, पेयजल, शिक्षा, कल्याण, छात्रवृत्ति आदि से संबंधित विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अग्रसारित किया गया और जल्द से जल्द शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
ऑन द स्पॉट निष्पादन
इस दौरान कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट भी निष्पादन किया गया। उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।