गिरिडीह के उपायुक्त कंट्रोल रूम से कर रहे मतदान कार्यों की मॉनिटरिंग

Advertisements

गिरिडीह के उपायुक्त कंट्रोल रूम से कर रहे मतदान कार्यों की मॉनिटरिंग
डीजे न्यूज, गिरिडीह : नगर निकाय चुनाव के सफल एवं निष्पक्ष संचालन के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामनिवास यादव जिला नियंत्रण कक्ष से लगातार मतदान कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
उपायुक्त ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर विशेष सतर्कता एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन सुनिश्चित किया गया है। जिला नियंत्रण कक्ष में स्थापित संचार प्रणाली के माध्यम से सभी मतदान केंद्रों से निरंतर संपर्क बनाए रखा गया है। प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों, सेक्टर दंडाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों से नियमित रूप से मतदान की प्रगति की जानकारी ली जा रही है। बैलेट पेपर की उपलब्धता, मतपेटियों की सुरक्षा, मतदान कर्मियों की उपस्थिति तथा विधि-व्यवस्था की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मौके पर पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका तेज कुमार हांसदा, जिला नजारत उप समाहर्ता, आशुतोष ठाकुर समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top