Advertisements


























































गिरिडीह के पत्रकार आलोक प्रभाकर नहीं रहें, पत्रकारों में शोक की लहर

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह के वरिष्ठ पत्रकार आलोक प्रभाकर का बुधवार की रात नवजीवन नर्सिंग होम में निधन हो गया। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों ने उन्हें नवजीवन अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही गिरिडीह के पत्रकारों में शोक की लहर फैल गई। वह लंबे समय से न्यूज लाइन में अपनी सेवाएं दी थी। देवभूमि झारखंड न्यूज परिवार ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। कहा है कि उनका निधन गिरिडीह जिले में पत्रकारिता के लिए बड़ा नुकसान है।



