
गिरिडीह के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में ग्यारहवीं में नामांकन के लिए छह मई तक भर सकते हैं फॉर्म
दस मई को होगी प्रवेश परीक्षा, 16 मई को होगा मेरिट लिस्ट का प्रकाशन, तीन जून को नामांकन
डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह के चार मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में ग्यारहवीं कक्षा में नामांकन के लिए छात्र छह मई तक फॉर्म भर सकते हैं। छात्र इन विद्यालयों में ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधा उपलब्ध है। तीनों संकायों कला, विज्ञान और वाणिज्य में नामांकन होगा।
इन विद्यालयों में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय सर जेसी बोस बालिका विद्यालय गिरिडीह, जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय गिरिडीह, केजीबीवी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय गिरिडीह एवं मॉडल मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय गिरिडीह शामिल है। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय सर जेसी बोस बालिका विद्यालय गिरिडीह के प्राचार्य मुन्ना कुशवाहा ने देवभूमि झारखंड न्यूज को बताया कि इन चारों विद्यालयों में नामांकन के लिए दस मई को होगी प्रवेश परीक्षा होगी। इसके बाद 16 मई को होगा मेरिट लिस्ट का प्रकाशन होगा। सफल छात्रों को तीन जून को नामांकन कराना होगा। प्राचार्य मुन्ना कुशवाहा ने बताया कि ये विद्यालय सीबीएसई से मान्यता प्राप्त हैं। इन विद्यालयों में उत्तम लाइब्रेरी, लेबोरेटरी, सभी विषयों के विशेषज्ञ शिक्षक, खेल मैदान, इनडोर और आउटडोर खेल की सुविधा समेत तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं।