
गिरिडीह जिला झामुमो का जल्द होगा विस्तार, वर्ग संगठनों का होगा गठन
डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला कार्यालय में सोमवार को जिला अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में जिला समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला सचिव महालाल सोरेन ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से सदस्यता अभियान, जिला समिति के विस्तार तथा विभिन्न वर्ग संगठनों के गठन जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि झामुमो की जिला समिति का शीघ्र ही विस्तार किया जाएगा। साथ ही कुल 9 वर्ग संगठनों –युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, मजदूर मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, व्यवसाय मोर्चा, क्रीड़ा मोर्चा, बुद्धिजीवी मोर्चा तथा पिछड़ा व अनुसूचित वर्ग मोर्चा
का गठन किया जाना है, जिसके लिए सभी प्रखंड कमेटियों से नाम मांगे गए हैं।
उन्होंने निर्देश दिया कि सभी प्रखंड कमेटियां जल्द से जल्द योग्य कार्यकर्ताओं के नाम प्रस्तावित कर जिला समिति को भेजें ताकि संगठनात्मक कार्यों को गति मिल सके। बैठक में सर्वसम्मति से जिला समिति को संगठन विस्तार व वर्ग संगठन गठन हेतु अधिकृत किया गया। सिंह ने कहा कि झामुमो एक आंदोलन से उपजा जनपक्षधर दल है, जो जनता के मुद्दों पर किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। उन्होंने प्रखंड कमेटियों से अपील की कि वे जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक में जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पू, प्रणव वर्मा, शाहनवाज अंसारी, बरकत अली, दिलीप मंडल, कालेश्वर सोरेन, कृष्ण मुरारी शर्मा, सुमित कुमार, प्रमिला मेहरा, उषा ठाकुर, हलधर राय, हरिलाल मरांडी, राकेश कुमार रॉकी, नुनूराम किस्कू उर्फ टाइगर सहित सभी प्रखंडों के अध्यक्ष और सचिवों ने भी अपने विचार रखे। इसके अतिरिक्त बैठक में दारा हाजरा, दिलीप रजक, चांद रसीद, कमल दास, नूर अंसारी, भैरव प्रसाद वर्मा, अजय सिंह, मोजाहिद अंसारी, रंजीत कुमार राम, रोजन अंसारी, राजकुमार महतो, प्रधान मुर्मू, अनवर अंसारी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक संगठनात्मक ऊर्जा, एकता और जनसरोकार के संकल्प के साथ संपन्न हुई।