घरेलू विवाद में युवक ने लगाई फांसी, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

Advertisements

घरेलू विवाद में युवक ने लगाई फांसी, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

डीजे न्यूज, गावां, गिरिडीह:

गावां थाना क्षेत्र के बादीडीह पंचायत स्थित भागलपुर गांव में मंगलवार की रात करीब 9 बजे एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक टिंकू यादव पिता राजकुमार यादव 30 वर्ष का था। जानकारी के अनुसार कुछ दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था। विवाद से तंग आकर मृतका की पत्नी बबिता देवी मंगलवार को मायके चली गई थी। पत्नी की मायके जाने के बाद युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों ने बताया कि 8 दिन पहले वह दिल्ली से घर आया था। उसके बाद लगातार घर में झगड़ा-झंझट हो रहा था। इससे तंग आकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पर मृतक की पत्नी बबिता देवी नीमाडीह से भागलपुर आई। उसका आरोप है कि भैसुर और देवरानी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी है। दिल्ली से वापस लौटने के बाद वे लोग लगातार मेरे पति के साथ लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे। मेरा पति भी इससे तंग लगातार मेरे साथ भी मारपीट कर रहा था। इससे तंग आकर जहां मैं मायके चली गई तो वहीं रात में पति की मौत की खबर मिली।

थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने कहा कि शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आपसी विवाद में युवक की फांसी लगाने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top