घर से लापता वृद्धा का शव कुआं से बरामद

Advertisements

घर से लापता वृद्धा का शव कुआं से बरामद
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद): तिसरा थाना क्षेत्र के रानी सती मंदिर प्रांगण के कुआं से 75 वर्षीय वृद्धा सुशीला देवी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुआं से बाहर निकलवाया। पुलिस ने तहकीकात के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। मृतका रानी सती कॉलोनी में अपने पुत्र तिलक साव के साथ रहती थी। दोपहर को अपने घर से निकली थी, शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजन ढूंढने निकले। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। बाद में कुआं में गिरे होने की जानकारी मिली। परिजन ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। मृतका कुआं के पास कैसे पहुंची यह चर्चा का विषय बना हुआ है‌। थाना प्रभारी सुमन कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच चल रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top