घर-परिवार के दायित्व के बाद सामाजिक दायित्व का निर्वाह कर रहीं मारवाड़ी महिलाएं : अंजू सरावगी

Advertisements

घर-परिवार के दायित्व के बाद सामाजिक दायित्व का निर्वाह कर रहीं मारवाड़ी महिलाएं : अंजू सरावगी

 

बाल विकास, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण, नेत्रदान, रक्तदान और देहदान प्राथमिकता

 

झारखंड प्रदेश मारवाड़ी महिला सम्मेलन के द्वादश वार्षिक अधिवेशन में जमशेदपुर की प्रभा पाड़िया प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित

डीजे न्यूज, गोविंदपुर(धनबाद) : मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजू सरावगी ने गुरुवार को कहा कि देश भर के 26 राज्यों में 550 शाखाएं सामाजिक कार्यों में लगी हुई हैं। बाल विकास, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण, नेत्रदान, रक्तदान और देहदान समिति की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि घर-परिवार के दायित्व के बाद मारवाड़ी महिलाएं सामाजिक दायित्व का निर्वाह कर रही हैं। यह बड़ी बात है। उन्होंने महिलाओं से समाज सेवा में करिश्माई व रोल मॉडल बनने का आह्वान किया। कहा कि छोटा राज्य होने के बावजूद झारखंड में 75 शाखाएं बेहतर काम कर रही हैं। वह गुरुवार को झारखंड प्रदेश मारवाड़ी महिला सम्मेलन के द्वादश वार्षिक अधिवेशन को मुख्य अतिथि पद से संबोधित कर रही थीं। राजविलास रिजॉर्ट कौआबांध में आयोजित इस सम्मेलन में झारखंड के सभी 24 जिलों के करीब 500 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

प्रदेश अध्यक्ष मंजू बगड़िया ने कहा कि 2 वर्षों के कार्यकाल में सभी सदस्यों और समाज के सहयोग से उन्होंने सम्मेलन के कार्यों को बुलंदियों तक पहुंचाया। प्रदेश सचिव साधना देवरलिया ने 2 वर्षों की गतिविधियों को सामने रखा और कहा कि पिछले दो वर्षों में सेवा कार्यों में प्रदेश सम्मेलन ने इतिहास रचा है। शाखाओं की संख्या 50 से बढ़कर 75 हो गई तथा दूसरे प्रदेशों में सात शाखाएं खुलीं। नारी सशक्तिकरण के लिए कई असहाय महिलाओं को सिलाई मशीन एवं अन्य संसाधन देकर पैरों पर खड़ा किया गया। एक महिला को ऑटो और दूसरे को दुकान के लिए पूंजी दी गई। बाल विकास की दिशा में भी कई काम हुए। पूरे प्रदेश में 25000 से अधिक पौधे लगाकर सम्मेलन ने इतिहास रचा। इसके अलावा विभिन्न शाखाओं ने रक्तदान, नेत्रदान, देहदान आदि कार्यक्रम भी चलाएं। श्रीमती देवरलिया ने कहा कि हीरक शाखा ने वनवासियों का दो बार सामूहिक विवाह कराया। यह भी एक बड़ी उपलब्धि रही। कार्यक्रम के दौरान सम्मेलन की पत्रिका “विविधता” का लोकार्पण समारोह पूर्वक किया गया। कोषाध्यक्ष किरण गोयनका ने 2 वर्षों के आय- व्यय का विवरण रखा। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान में नारी सशक्तिकरण की राष्ट्रीय प्रमुख रेणु दुदानी ने कहा कि प्रांतीय सम्मेलन की पिछले दो वर्षों की उपलब्धियां बेमिसाल रहीं। उन्होंने कहा कि यदि एकजुटता से काम किया जाए तो हर शाखा बेहतर कर सकती है और सभी शाखा को एक-एक ठोस प्रोजेक्ट लेकर आगे बढ़ना चाहिए। पूर्व अध्यक्ष अरुण भगानिया ने नई समिति को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले 2 वर्षों में भी प्रभा पाड़िया के नेतृत्व में उत्कृष्ट कार्य होंगे। सम्मेलन को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मला तुलसियान, अनीता अग्रवाल, वीणा खिरवाल, रूपा, उमा, सुमन, संगीता, उर्मिला

नीरा, राष्ट्रीय संरक्षक लता, राष्ट्रीय संरक्षक अरुणा व जया आदि ने भी संबोधित किया। संचालन कविता शर्मा एवं शिल्पा ने किया।

 

समाजसेवियों को मिला सम्मान

इस अवसर पर समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में समाजसेवी प्रदीप देवरालिया, नंदलाल अग्रवाल, कृष्ण गोपाल अग्रवाल, मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल, सुरेश खेतान, बलराम अग्रवाल, प्रह्लाद बगड़िया, चेतन गोयनका, राजेंद्र बंसल, गोविंद दुदानी, पुष्कर डोकानिया, सुभाष गोयल, राजकुमार टाटिया, अनिल बंसल, प्रमोद अग्रवाल, रतन अग्रवाल, अनिल मुकीम, प्रदीप गोयल, सुरेंद्र अग्रवाल आदि शामिल थे।

 

इनकी रही भागीदारी:

सहसचिव पिंकी अग्रवाल, अलका सरावगी, हेमलता अग्रवाल, वीणा अग्रवाल, श्वेता शेट्टी, मंजू अग्रवाल, निशा जैन, मधु नारनोली, शालू अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, तुलिका सरावगी, शोभा डालमियां, सुनीता बंसल, विजेता अग्रवाल, विनीता खंडेलवाल, सीमा जयपुरिया, गरिमा अग्रवाल, आशा खिरवाल, रीना सुरेखा, कविता शर्मा, रीता लोधा, सरोज अग्रवाल, काजल भालोटिया, ज्योति बुबना, वृंदा तायल, प्रीति गोयल, निशा गढयान, मीना गोयल, पायल अग्रवाल, डोली झुनझुनवाला, रितु मित्तल, निधि गोयल, खुशबू गढयान, बबिता अग्रवाल, सीमा लुहारिका आदि।

 

विभिन्न शाखाओं ने लगाए थे अलग-अलग स्टाल

 

इस मौके पर विभिन्न शाखाओं ने अलग-अलग स्टाल लगाए थे। करकेंद्र शाखा की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें एसएनएमएमसीएच धनबाद की टीम ने 30 यूनिट रक्त संग्रह किया। रक्तदान केवल महिलाओं ने किया। हीरक शाखा ने पर्यावरण संरक्षण का स्टाल लगाकर 500 पौधों का वितरण किया। एकल अभियान धनबाद चैप्टर ने चलो गांव की ओर खुशियों का दीप जलाए प्रकल्प का स्टाल लगाया। चिरकुंडा शाखा ने महिला शिविर लगाया।

 

जमशेदपुर की प्रभा पाड़िया प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित

 

मारवाड़ी महिला सम्मेलन के अधिवेशन की अंतिम चरण में जमशेदपुर की प्रभा पाड़िया को सत्र 2026- 28 के लिए नया प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उनका कार्यकाल 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2018 तक होगा । उन्होंने कहा कि प्रांतीय समिति की सदस्यों ने उनपर जो भरोसा जताया है और जो जिम्मेदारी दी है उसपर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करेगी सभी पूर्व पदाधिकारी और राष्ट्रीय नेतृत्व को विश्वास में लेकर सम्मेलन गतिविधियों और आगे बढ़ाएंगी शाखाओ का विस्तार किया जाएगा सदस्यता अभियान चलाया जाएगा तथा नई शाखाएं खोली जाएगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top