घोषणाओं और आंकड़ों का दस्तावेज वाला बजट है: विधायक रागिनी

Advertisements

घोषणाओं और आंकड़ों का दस्तावेज वाला बजट है: विधायक रागिनी

डीजे न्यूज, धनबाद: झरिया विधायक रागिनी सिंह ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट राज्य की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने में पूरी तरह विफल रहा है। लोगों को आशा थी कि यह बजट महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल शिक्षा व्यवस्था, जर्जर स्वास्थ्य ढांचे और किसानों की समस्याओं के समाधान की ठोस दिशा देगा, लेकिन वास्तविकता में यह केवल घोषणाओं और आंकड़ों का दस्तावेज बनकर रह गया।

यह बजट न तो युवाओं को रोजगार की स्पष्ट राह दिखाता है, न किसानों को राहत देता है और न ही महिलाओं, छात्रों तथा मध्यमवर्गीय परिवारों को कोई ठोस सहारा प्रदान करता है। समाज का हर वर्ग खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा है। सरकार की नीतिगत अस्पष्टता और विभागों के बीच तालमेल की कमी साफ तौर पर दिखाई दे रही है।

जनता अब खोखले वादों नहीं, बल्कि जमीनी काम और जवाबदेही चाहती है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top