घनुडीह ओपी में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील

Advertisements

घनुडीह ओपी में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : रामनवमी पर्व को देखते हुए घनुडीह ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक ओपी प्रभारी पंकज कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों एवं गांवों के लोग उपस्थित रहे।

ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी के सहयोग से त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाना है। उन्होंने सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक पोस्ट न करने की हिदायत दी और कहा कि किसी भी समुदाय की भावना आहत करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि सभी अखाड़ा समितियां प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें और उसी के अनुरूप जुलूस व अन्य कार्यक्रम आयोजित करें। हंगामा या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पंकज कुमार ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून को हाथ में न ले और आपसी भाईचारे व शांति के साथ त्योहार मनाएं।

बैठक में संजय महतो, सूरज निषाद, पवन गुप्ता, दिलीप निषाद, मनीष यादव, राजेंद्र निषाद, रवि कुमार रावत, अमित कुमार साव, बिहारी यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top