गणपति बप्पा मोरया के उदघोष के बीच गणेश महोत्सव का समापन
डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): डिगवाडीह में चल रहे गणेश महोत्सव का समापन सोमवार को हुआ। समापन बेला में गणपति जी महाराज की शोभायात्रा निकाली ग ई। डिगवाडीह में नगर भ्रमण कराया गया। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के उदघोष से इलाका गुंजायमान हो उठा। दामोदर नदी में मोहलबनी घाट पर मूर्ति का विसर्जन किया गया। यात्रा में दिनेश यादव, डॉ एम के ठाकुर, रूपेश राम, जगजीवन राम, उत्सव राम, मंटु पाण्डेय, लखु केशरी आदि शामिल थे।