गणिनाथ आश्रम में मद्धेशिया वैश्य हलवाई सभा की बैठक सम्पन्न, निर्धन छात्र की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएंगे जिला प्रमुख

Advertisements

गणिनाथ आश्रम में मद्धेशिया वैश्य हलवाई सभा की बैठक सम्पन्न, निर्धन छात्र की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएंगे जिला प्रमुख

जयंती 2025 की तैयारी पर चर्चा, आश्रम में फाउंटेन और सुविधाएं विकसित करने का लिया गया निर्णय

 

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी (धनबाद): रविवार को धनबाद जिला मद्धेशिया वैश्य हलवाई सभा एवं संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ सेवा श्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में लाल बंगला स्थित गणिनाथ आश्रम में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष परमानंद प्रसाद ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रमुख सह ट्रस्ट के महामंत्री अखिलेश कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।

 

बैठक में सर्वप्रथम वर्ष 2024 के जयंती समारोह का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया।

 

बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। गणिनाथ आश्रम को जरूरतमंद परिवारों के बच्चों की शादी-विवाह हेतु उपयोगी बनाने की योजना पर सहमति बनी। इसके लिए 6 शौचालय एवं बाथरूम निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही आश्रम परिसर में पानी का फाउंटेन, मुख्य गेट पर ग्रेनाइट फिनिशिंग, तथा भूमि दाता स्व. राम दुलारी देवी जी की आदमकद प्रतिमा की स्थापना एवं उद्घाटन की तैयारी की जा रही है।

 

बैठक में एक निर्धन छात्र ऋषभ कुमार (निवासी बेलगाड़िया) जो एमएससी (कंप्यूटर साइंस) कर चुके हैं, को आगे की पढ़ाई एवं रोजगार के लिए दिल्ली भेजने का निर्णय लिया गया। इस छात्र के नियोजन तक का संपूर्ण खर्च जिला प्रमुख अखिलेश कुमार गुप्ता द्वारा वहन किए जाने की घोषणा की गई, जिसे उपस्थित सभी समाजसेवियों ने खुले दिल से स्वागत किया।

 

साथ ही यह भी तय किया गया कि गणिनाथ जयंती 2025 का आयोजन अगस्त माह में किया जाएगा। इस बार रणधीर वर्मा चौक से एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

 

बैठक में उपस्थित प्रमुख गणमान्यजनों में जिला मंत्री प्रेम प्रकाश गुप्ता, नगर अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, संजय कुमार गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, उमेश शाह, दिलीप कुमार गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता, युवा अध्यक्ष सचिन कुमार गुप्ता, महामंत्री विशाल गुप्ता, मृत्युंजय कुमार, अभिषेक गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, महेश शाह, राजकुमार, गोरख गुप्ता, संजय गुप्ता, विष्णु गुप्ता, लक्ष्मी देवी, नीतू शंकर, सुमन गुप्ता सहित हर प्रखंड से समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

कार्यक्रम में समाज के उत्थान और शिक्षा-स्वावलंबन के क्षेत्र में सकारात्मक पहल की प्रतिबद्धता जाहिर की गई और आने वाले समय में समाजिक गतिविधियों को और मजबूती देने की योजना पर चर्चा की गई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top