Advertisements




गंगाधर बाउरी को किया सम्मानित, सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह का आयोजन
डीजे न्यूज, तिसरा, धनबाद : दोबारी कोलियरी में काम करने वाले गंगाधर बाउरी के सेवानिवृत्ति पर बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के नेतृत्व में मजदूरों ने हाजिरी घर के समीप सम्मान समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया। उन्हें फूल मालाओं के साथ सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यूनियन के केंद्रीय सचिव आनंद मय पाल ने कहा कि गंगाराम की कार्य क्षमता कंपनी के प्रति हमेशा सराहनीय रहा।
उन्होंने कहा कि गंगाधर बाउरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपना काम करते थे। कंपनी से सेवानिवृत्त होने के बावजूद भी वे यूनियन के साथ जुड़े रहेंगे। यूनियन की ओर से उन्हें हर संभव सहयोग किया जाएगा। मौके पर आनंद लाल महतो, लीला चौहान, अंजन बाराट, असित चटर्जी, पतित पावन माजी एवं उनके परिवार के सदस्य मौजूद थे।



