गांडेय में SIR पर भाजपा का फोकस, पंचायत से बूथ तक कार्यकर्ताओं को संभालनी होगी कमान

गांडेय में SIR पर भाजपा का फोकस, पंचायत से बूथ तक कार्यकर्ताओं को संभालनी होगी कमान

डीजे न्यूज, गांडेय,गिरिडीह : राताबहियार में गांडेय मंडल अध्यक्ष प्रकाश यादव के आवास पर SIR के कार्यों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रकाश यादव ने की। इसमें मंडल के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष यदुनंदन पाठक, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री एंथोनी स्वामी एवं सांसद प्रतिनिधि गांडेय भरत लाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को SIR से जुड़े कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही पंचायत और बूथ स्तर पर कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से SIR के कार्यों को लेकर पूरी तत्परता और जिम्मेदारी के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया। कहा गया कि कार्यकर्ता अपने-अपने पंचायतों और बूथों में लोगों से संपर्क कर उन्हें SIR की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करें और जरूरतमंद लोगों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं।

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ तक सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराने, आपसी समन्वय बढ़ाने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की अपील की गई।

बैठक के जरिए गांडेय मंडल में SIR अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के साथ संगठन को और मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा हुई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top