


गांडेय में चल रहा था मिनी गन फैक्ट्री, बिहार पुलिस की सूचना पर खुलासा न फैक्ट्री, बिहार पुलिस की सूचना पर खुलासा

गिरिडीह व गांडेय पुलिस ने मंडाडीह में छापेमारी कर हथियार बना रहे आधा दर्जन कारीगरों को दबोचा, हथियार व हथियार बनाने की सामग्री बरामद
डीजे न्यूज, गांडेय(गिरिडीह) : गिरिडीह जिले के गांडेय प्रखंड के मंडाडीह में अवैध हथियार बनाने का मिनी गन फैक्ट्री चल रहा था। बिहार पुलिस की सूचना के बाद छापेमारी कर गिरिडीह एवं गांडेय पुलिस ने इसका खुलासा किया है। इस संयुक्त छापेमारी में हथियार बना रहे आधा दर्जन कारीगरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार कारोबार संभवत : बिहार के मुंगेर के हैं। साथ ही मौके से वहां निर्मित अवैध हथियार व हथियार बनाने की सामग्री भी पुलिस ने बरामद की है। गिरफ्तार लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस विशेष जानकारी देने से परहेज कर रही है।
