गांडेय के बांसडीह में शादी के घर में आग, खुशियां मायूसी में बदली

Advertisements

गांडेय के बांसडीह में शादी के घर में आग, खुशियां मायूसी में बदली
डीजे न्यूज, गिरिडीह :
गिरिडीह के गांडेय थाना क्षेत्र के जोराआम गांव के बांसडीह टोला में मंगलवार दोपहर बाद सफाउल अंसारी के घर अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने घर के अंदर रखे सामान को जलाकर राख कर दिया, जिसमें हजारों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार के घर शादी का माहौल था, लेकिन अब खुशियों में मायूसी पसर गई है।
आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top