



फुलारीटांड़ में हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को निकली भव्य कलश यात्रा
विधायक शत्रुघ्न ने की सुख, शांति व समृद्धि की कामना
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): फुलारीटांड़ बस्ती में आयोजित श्री श्री हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के निमित सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। महिला व युवतियां कलश लेकर इलाके का भ्रमण करते हुए समीप के तालाब पहुंची। यहां विद्वान पंडितों की टोली ने वेद मंत्रोच्चार के बीच कलशों में जल भरण कराया। जल लेकर श्रद्धालु वापस उसी रास्ते से मंदिर परिसर पहुंचे। कलश यात्रा के दौरान धार्मिक उदघोष से इलाका गूंजायमान हो उठा।
कलश यात्रा में बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो शामिल हुए। उन्होंने श्री राम के चरणों में नतमस्तक होकर समस्त जनमानस की सुख समृद्धि व शांति की मंगल कामना की। उन्होंने कहा कि बजरंगबली (हनुमान जी) की प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य उद्देश्य पाषाण या धातु की मूर्ति में मंत्रों के द्वारा दैवीय प्राणों का संचार करना है, जिससे वह साक्षात जीवंत देवता के रूप में पूजनीय हो सके। यह अनुष्ठान सकारात्मक ऊर्जा को स्थापित करने, भक्तों को शक्ति, निर्भयता और भक्ति का आशीर्वाद देने के लिए आयोजन किया जाता हैं, इसलिए इस अवसर का आप सभी उत्साहपूर्वक तरीके से आनंद ले और आध्यात्मिक क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करें।
मौके पर आयोजन कमिटी ने विधायक को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।




