


फसल उत्पादन की बारीकियों से अवगत हो रहे जनजातीय किसान
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि जनजातीय गौरव पखवाड़ा के मौके पर जनजातीय महापुरुषों एवं समुदायों के अमूल्य योगदान, सांस्कृतिक विरासत तथा कृषि क्षेत्र में उनके प्रयासों को सम्मानित करने का काम किया जा रहा है। जनजातीय किसानों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनमें फसल उत्पादन, तकनीकी पशुपालन, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन तथा स्थानीय उत्पादों के मूल्य संवर्धन पर प्रशिक्षण आदि शामिल हैं। उन्नत गुणवत्ता वाले बीजों का वितरण भी किया जा रहा है ताकि जनजातीय क्षेत्रों में उत्पादकता बढ़ाई जा सके। सांस्कृतिक एवं विरासत कार्यक्रम के तहत जनजातीय समाज की परंपराओं लोक कला एवं सांस्कृतिक धरोहरों को प्रदर्शित करने का काम किया जा रहा है। जिसमें महिलाओं एवं युवा वर्ग काफी उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।