
फागु महतो इंटर कॉलेज का परिणाम शत प्रतिशत
डीजे न्यूज, सिजुआ (धनबाद) : इंटरमीडिएट विज्ञान संकाय की परीक्षा में फागु महतो इंटर कॉलेज कपुरिया के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। कॉलेज के 126 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें सभी उत्तीर्ण घोषित किए ग ए हैं। सफल छात्र-छात्राओं में से 99 ने प्रथम, 19 ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। एक विद्यार्थी ने 90 प्रतिशत से ऊपर जबकि 07 ने 80-90 प्रतिशत के बीच अंक लाया है। प्राचार्य अनूप चक्रवर्ती ने सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
कॉलेज के टाॅप टेन विद्यार्थी
प्रदीप कुमार महतो, 452 अंक
मधु स्मृति, 425 अंक
संगीता कुमारी, 420 अंक
भूमि कुमारी, 419 अंक
पायल कुमारी, 410 अंक
आर्यन कुमार महतो, 405 अंक
विष्णु साव, 402 अंक
प्रेम कुमार महतो, 402 अंक
अंकित कुमार महतो, 398 अंक
मुन्ना हांसदा, 398 अंक
मृत्युंजय कुमार महतो, 397 अंक
ध्रुव कुमार महतो, 393 अंक