
एयर इंडिया की फ्लाइट दुर्घटना पर दुख प्रकट करते हुए भाजपा ने रद्द किए सभी कार्यक्रम
डीजे न्यूज, धनबाद : अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 की दुर्घटना की अत्यंत दुखद सूचना प्राप्त हुई है। इस हृदयविदारक घटना के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर में आयोजित प्रेसवार्ता सहित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने प्रकट किया दुख
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भानु प्रताप शाही ने गहरी संवेदना एवं दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना से उन्हें गहरा आघात लगा है और वे दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
धनबाद महानगर अध्यक्ष श्री सरवन राय ने कहा कि हम दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं एवं शोक-संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।
प्रेस वार्ता में मौजूद नेता
आज की प्रेसवार्ता में प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजीव अग्रवाल,
महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, ग्रामीण जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, जिला महामंत्री मानस प्रसून, जिला मंत्री सह मीडिया संयोजक पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, सत्येंद्र मिश्रा आदि थे।
दुख प्रकट करने वालों की सूची
दुख प्रकट करने वालों में ग्रामीण जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री मानस प्रसून, जिला मंत्री सह मीडिया संयोजक पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, शेखर सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, धनेश्वर महतो, संजीव अग्रवाल, महेश पासवान, अजय निषाद, प्रियंका देवी, जिला मीडिया सह प्रभारी पंकज सिन्हा, सत्येंद्र मिश्र आदि थे।