मासिक लोकअदालत में सात मामलों का हुआ निष्पादन

0

डीजेन्यूज डेस्क : शनिवार को फरवरी माह के लिए मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस मासिक लोक अदालत में बिजली के एक मामले तथा स्थाई लोक अदालत के 6 मामले सहित कुल 07 मामलों का निष्पादन किया गया।
बताया जाता है कि झालसा, रांची के निर्देशानुसार व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह वीणा मिश्रा, के मार्गदर्शन में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस मासिक लोक अदालत के सफल संचालन के लिए कुल.06 पीठों का गठन किया गया था। जिसमें बिजली के एक मामले तथा स्थाई लोक अदालत के 6 मामले सहित कुल 07 मामलों का निष्पादन किया गया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह संदीप कुमार बर्तम ने कहा कि मासिक लोक अदालत के माध्यम से न्यायालय में लंबित सभी प्रकार के सुलहनीय आपराधिक मामलों, सिविल वाद, क्लेम वाद, एन आई एक्ट वाद एवं बिजली विभाग, वन विभाग, उत्पाद विभाग, श्रम विभाग, माप.तौल विभाग, टेलीफोन विभाग से संबंधित मामलों का त्वरित निष्पादन हेतु किया जाता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी न्यायिक पदाधिकारीगण, विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण, विद्वान पैनल अधिवक्तागण, न्यायालय कर्मियों एवं पारा लीगल वालंटियर्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

12 मार्च को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

बताया गया कि 12 मार्च 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह की ओर से व्यवहार न्यायालय परिसर गिरिडीह में किया जाएगा। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी प्रकार के सुलहनीय अपराधिक मामलेए सिविल मामले, पारिवारिक मामले, वन विभाग, बिजली विभाग, उत्पाद विभाग, माप.तौल विभाग, श्रम विभाग, बैंक एवं टेलीफोन विभाग, मोटर वाहन दुर्घटना वाद, जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित मामले, बैंक एवं इंश्योरेंस से संबंधित मामले, सर्टिफिकेट केस, ट्रैफिक चालान, भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामले, राजस्व से संबंधित मामले सहित अन्य प्रकार के सुलहनीय मामलों का निष्पादन पक्षकारों की आपसी सहमति के आधार पर किया जाना है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *