



एसएसपी ने किया राजगंज थाना का निरीक्षण
आधारभूत सुविधाओं की कमी को किया जाएगा पूरा: एसएसपी
डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने शुक्रवार को राजगंज थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। थाना परिसर में उन्हें पुलिस बल द्वारा सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों से परिचय प्राप्त किया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना के विभिन्न अभिलेखों व दस्तावेजों की गहन जांच की, जो अधिकांशतः सही पाए गए। हालांकि कुछ कमियां भी सामने आईं, जिन्हें 15 दिनों के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों से उनकी कार्य अवधि, नियुक्ति तथा जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
एसएसपी ने बताया कि अधिकारियों की ओर से भी कुछ आधारभूत सुविधाओं की कमी की जानकारी दी गई है। इनमें वाहन, कंप्यूटर तथा अधिकारियों के लिए आवास की व्यवस्था प्रमुख रूप से शामिल है। इन सभी बिंदुओं को दर्ज कर लिया गया है और जल्द से जल्द इन्हें पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि थाना के अधिकारियों का कार्य संतोषजनक है, लेकिन इसमें और सुधार की आवश्यकता है।



