एलपीजी की किल्लत के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन

Advertisements

एलपीजी की किल्लत के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन

डीजे न्यूज, धनबाद:  एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत और बढ़ती कीमतों को लेकर आम‌ आदमी पार्टी(आप) ने लोदना मोड़ पर विरोध प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने इसे मोदी सरकार की विफल विदेश नीति और कालाबाजारी करार दिया। कहा कि सिलेंडर के दर्शन दुर्लभ हो गए हैं। इससे जनता परेशान हैं। बुकिंग के बाद भी लोगों को सिलेंडर नहीं मिल रहा हैं। कमी का बहाना बनाकर सिलेंडर को ऊंचे दामों पर खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। नागरिकों को सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। मौके पर  महेंद्र सिंह मीनू,  राजेश कुमार, समरेंद्र पासवान, संजय सिन्हा, शदरे आलम, जावेद खान, राजेश सरकार, शान अंसारी, जोएल अंसारी, मोहम्मद अहमद, अर्सलान खान आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top