शादी में ढोल बजाकर लौट रहे ढोलकिया को हाथी ने कुचलकर मार डाला

0

डीजे न्यूज, कोडरमा : गिरिडीह जिले के बिरनी से सटे कोडरमा जिले में शुक्रवार की सुबह जंगली हाथी ने लखन रविदास नामक एक ग्रामीण को कुचलकर मार डाला। साथ ही आंगनबाड़ी समेत कई भवनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। फसलों को भी नुकसान पहुंचाया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि लखन रविदास कोडरमा के मरकच्चो प्रखंड के अंबाडीह गांव से पूजा समारोह से ढोल बजाकर अपने घर बिरनी प्रखंड के वृंदा गांव लौट रहे थे। इसी क्रम में गिरिडीह व कोडरमा की सीमा अंबाडीह नदी के पुल पर

सुबह करीब साढ़े चार बजे उसका सामना हाथियों के झुंड से हो गया। एक हाथी ने उसे कुचल कर मार डाला। सूचना पाकर मरकच्चो थाना की पुलिस व वन विभाग के पदाधिकारी पहुंचे। वन पदाधिकारी ने मृतक की पत्नी को 25 हजार रुपये सहयोग राशि दी। इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया। यहां के बाद हाथियों का झुंड बिरनी के कपिलो व चानो गांव पहुंचा। यहां आंगनबाड़ी केंद्र समेत कई लोगों के घरों का दरवाजा तोड़ दिया। फसलों को भी नुकसान पहुंचाया।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *