
एकलव्य विद्यालय पालगंज में चोरी, सुरक्षा की पोल खुली
डीजे न्यूज, पीरटांड़(गिरिडीह) : पीरटांड़ प्रखंड स्थित पालगंज में संचालित एकलव्य विद्यालय में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया। चोरों ने विद्यालय में हाल के दिनों में लगाए गए बड़े ट्रांसफार्मर को दीवार से धकेल कर गिरा दिया और उसका कीमती सामान चोरी कर लिया।
जिला परिषद सरस्वती देवी के पति बिरजू साहू और जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष बिरजू मरांडी ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि विद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण यह चोरी की घटना हुई है, जिसमें विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही साफ झलकती है।
विद्यालय प्रबंधन की प्रतिक्रिया
विद्यालय के प्रधानाध्यापक विकी मिश्रा ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना मिली है और विद्यालय में सुरक्षा के लिए रात्रि प्रहरी की नियुक्ति नहीं हुई है। इसकी सूचना विभाग को दी गई थी। गर्मी की छुट्टी के कारण विद्यालय में कोई शिक्षक नहीं थे।
सुरक्षा की कमी
बता दें कि करोड़ों की लागत से बने इस स्कूल भवन का निर्माण जब से हुआ था, तब से होमगार्ड जवान रहते थे, लेकिन स्कूल संचालन शुरू होने के बाद उन्हें हटा लिया गया। अब यहां कोई सुरक्षा गार्ड नहीं है और पूरा स्कूल की सुरक्षा भगवान भरोशे पर है।
जांच शुरू
घटना की सूचना पीरटांड़ थाना को दी गई है और थाना प्रभारी दीपेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है और जांच की जा रही है।