Advertisements




एक गिरफ्तार
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद) : बीते माह मधुबन थाना क्षेत्र में हुई हिंसक झड़प, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के कार्यालय में आगजनी और बाघमारा एसडीपीओ पर हमला करने से जुड़े मामले के आरोपित अशोक यादव को पुलिस ने बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को पुलिस ने अशोक को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने फुलारीटांड खटाल में छापामारी कर अशोक को धर दबोचा।