एफसीआई सिंदरी अस्पताल के पूर्व मेडिकल ऑफिसर डॉ. एनएन राय का निधन, शोक की लहर

Advertisements

एफसीआई सिंदरी अस्पताल के पूर्व मेडिकल ऑफिसर डॉ. एनएन राय का निधन, शोक की लहर

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : एफसीआई सिंदरी अस्पताल के पूर्व मेडिकल ऑफिसर डॉ. एन.एन. राय का निधन कानपुर स्थित उनके आवास पर हो गया। वे 86 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से सिंदरी सहित चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

डॉ. राय अपने पीछे धर्मपत्नी, एक पुत्र एवं एक पुत्री को छोड़ गए हैं, जो सभी कानपुर में निवास करते हैं। जानकारी के अनुसार, डॉ. राय की पुत्री का विवाह सिंदरी से ही हुआ था। उस समय उनके दामाद भारत सरकार के तत्कालीन गृह सचिव बी.पी. सिंह के इकलौते पुत्र थे, जो वर्तमान में हरियाणा प्रदेश के इनकम टैक्स हेड के पद पर कार्यरत हैं।

यह जानकारी सिंदरी निवासी मदन प्रसाद से प्राप्त हुई है, जो डॉ. राय के सानिध्य में कार्यरत रहे थे और लंबे समय तक उनके निरंतर संपर्क में थे। मदन प्रसाद ने डॉ. राय को एक कुशल चिकित्सक के साथ-साथ मिलनसार, सरल और खुशमिजाज व्यक्तित्व का धनी बताया। डॉ. एन.एन. राय के निधन पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। ईश्वर से प्रार्थना की गई है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top