एफसीआई गोदाम में गोलीकांड में ट्रांसपोर्टर समेत दो गिरफ्तार पिस्टल और 14 जिंदा कारतूस बरामद

Advertisements

एफसीआई गोदाम में गोलीकांड में ट्रांसपोर्टर समेत दो गिरफ्तार

पिस्टल और 14 जिंदा कारतूस बरामद
डीजे न्यूज, धनबाद : बरमसिया स्थित एफसीआई गोदाम, थाना धनसार में गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे किराया विवाद को लेकर हुए विवाद ने गोलीकांड का रूप ले लिया। घटना में श्रवण कुमार यादव नामक व्यक्ति गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एसएनएमएमसीएच, सरायढेला में भर्ती कराया गया। घायल की स्थिति सामान्य होने के बाद शाम 5:00 बजे उसका बयान दर्ज किया गया।
घटना को लेकर धनसार थाना कांड संख्या 185/25 दिनांक 09.10.2025 दर्ज किया गया है, जिसमें बीएनएस की धारा 4T/I−115(2)/126(2)/118(2)/109(1)/352/61(2)/3(5) एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है।
🔹 विवाद से गोलीकांड तक
वादी के अनुसार, घटना के समय एफसीआई गोदाम में ट्रांसपोर्टर
1️⃣ कुणाल सिंह (पिता संजय सिंह)
2️⃣ शैलेश सिंह (पिता संजय सिंह)
3️⃣ राम मोहन सिंह (कुणाल सिंह के दादा)
सहित ट्रक मालिकों और चालकों के बीच भाड़ा बढ़ाने को लेकर बातचीत चल रही थी।
इसी दौरान कुणाल सिंह ने ऊँची आवाज में गाली-गलौज शुरू कर दी और पिस्टल लहराते हुए फोन से कुछ लोगों को बुलाया। थोड़ी देर में काला स्कॉर्पियो (JH10BA-6100)से उदय प्रताप सिंह (पिता राम बहादुर सिंह), करण नामक व्यक्ति और 4-5 अज्ञात लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद कुणाल सिंह ने फायरिंग शुरू कर दी। भगदड़ के बीच एक गोली श्रवण यादव के दाहिने हाथ में लगी और दूसरी घुटने में फंस गई।
प्रतिरोध के बाद हमलावरों की पिटाई, मौके से फेंका हथियार
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने हमलावरों का विरोध किया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। अपनी जान बचाने के लिए हमलावरों ने हथियार वहीं फेंककर भागने की कोशिश की।
प्रत्यक्षदर्शियों की निशानदेही पर घटनास्थल से एक पिस्टल, 14 जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया।
दो आरोपित गिरफ्तार
अनुसंधान के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को इलाज के दौरान गिरफ्तार किया —
1️⃣ कुणाल सिंह (उम्र 31 वर्ष)
पिता – संजय कुमार सिंह, पता – धनसार मोड़, ओम भवन, थाना धनसार, जिला धनबाद
2️⃣ करणवीर सिंह (उम्र 25 वर्ष)
पिता – राकेश सिंह, पता – दौलतपुर, थाना कोईलवर, जिला भोजपुर (बिहार)
कुणाल सिंह को कतरास स्थित निचितपुर हॉस्पिटल और करणवीर सिंह को पाटलिपुत्रा नर्सिंग होम, जोडाफाटक रोड से गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी का विवरण
01 पिस्टल (घटना में प्रयुक्त)
14 जिंदा कारतूस
01 खोखा
छापामारी दल में शामिल अधिकारी
श्री मनोहर करमाली, पु.नि. सह थाना प्रभारी, धनसार थाना
पु.अ.नि. संतोष कुमार महतो
पु.अ.नि. पनव कुमार रवि
पु.अ.नि. मो. दिलशाद अली
स.अ.नि. रमेश पासवान
स.अ.नि. चंद्रपित सिंह
स.अ.नि. लालचंद राम
थाना सशस्त्र बल

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top