



एफपीओ को सहायता अनुदान देने के लिए बैठक संपन्न

डीजे न्यूज, धनबाद: फार्मर प्रोड्यूसर्स ऑर्गेनाइजेशन (एफपीओ) को सहायता अनुदान देने के लिए जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। अध्यक्षता डीडीसी सन्नी राज ने की।
उप विकास आयुक्त ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित फार्मर प्रोड्यूसर्स आर्गेनाइजेशन को ग्रांट योजना के तहत जिले में संचालित एफपीओ को सहायता अनुदान का प्रावधान है। एफपीओ पोर्टल पर धनबाद के बलियापुर कृषि उत्थान महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड एवं गोविंदपुर किसान साथी प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड सहित दो आवेदन प्राप्त हुए हैं।
योजना के योग्यता मापदंड के मूल्यांकन के आधार पर समिति ने गोविंदपुर किसान साथी प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को ग्रांट देने का अनुमोदन किया।
बैठक में उप विकास आयुक्त सन्नी राज, जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा, जिला सहकारिता पदाधिकारी वेद प्रकाश, जिला मत्स्य पदाधिकारी उषा किरण, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ बृजेश कुमार, जिला उद्यान पदाधिकारी जनार्दन शर्मा, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी मधुकर शुक्ला, जेएसएलपीएस व एलडीएम कार्यालय के प्रतिनिधि, प्रगतिशील किसान कयूम अंसारी उपस्थित थे।




