



ईरान पर हमला अंतराष्ट्रीय संधियों का उल्लंघन: सीपीआई(एम)

डीजे न्यूज, रांची: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) पोलित ब्यूरो ने अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों की कड़ी निंदा किया है। सीपीआई(एम) केंद्रीय समिति कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि ये हमले ईरान की राष्ट्रीय संप्रभुता, संयुक्त राष्ट्र चार्टर और सभी अंतरराष्ट्रीय संधियों का खुला उल्लंघन करते हुए किए गए हैं।
अमेरिका और इज़राइल ने ये हमले ईरान के साथ जारी वार्ताओं की अनदेखी करते हुए किए हैं। इन हमलों और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों से यह पूरी तरह स्पष्ट है कि वे इन वार्ताओं में कभी विश्वास नहीं रखते थे। अमेरिका एक आक्रामक दबंग शक्ति की तरह व्यवहार कर रहा है, जो अपनी इच्छा से संप्रभु देशों पर हमला कर रहा है। ईरान पर हमला, वेनेज़ुएला पर उसके हालिया हमले और क्यूबा को दी गई धमकियों के बाद किया गया है।
ईरान पर यह हमला भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इज़राइल यात्रा समाप्त होने के तुरंत बाद हुआ है। भारत सरकार को अपने मित्र देश ईरान पर हुए इन हमलों की स्पष्ट और बिना किसी शर्त के निंदा करनी चाहिए तथा तत्काल शत्रुता की समाप्ति की मांग करनी चाहिए।




