



ईडी की कार्रवाई अवैध और दुर्भावनापूर्ण थी: रामकिशन ओझा

अदालत के फैसले ने किया बेनकाब
डीजे न्यूज, धनबाद: कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह गुजरात के कांग्रेस प्रभारी रामकिशन ओझा ने हेराल्ड मामले में अदालत की फैसला को सत्य की जीत करार देते हुए कहा की अदालत के फैसले से मोदी सरकार की बदले की राजनीति और गैर कानूनी कार्रवाई पूरी तरह बेनकाब हो गई है। सोमवार को पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि अदालत ने स्पष्ट रूप से माना की ईडी की कार्रवाई अवैध और दुर्भावनापूर्ण थी। ईडी के पास न तो कोई वैध एफआईआर थी और न ही क्षेत्राधिकार। ऐसे में यह मामला कानून की कसौटी पर टिक ही नहीं सकता था। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले एक दशक से केंद्र सरकार मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, जिसे अदालत के इस फैसले ने उजागर कर दिया है। अदालत की फैसला से निश्चित रूप से सत्य की जीत हुई हैं!
केंद्र सरकार के द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलने की प्रक्रिया पर कहा कि यह मनरेगा योजना का केवल नाम बदलने का मामला नहीं है बल्कि दुनिया के सबसे बड़ी रोजगार योजना की योजनावद्ध हत्या हैं। इस अधिनियम से महात्मा गांधी का नाम हटाना एक साजिश और षड्यंत्र से कम नहीं है। महात्मा गांधी श्रम की गरिमा, सामाजिक न्याय और गरीबों के प्रति नैतिक जिम्मेदारी का प्रतीक रहे हैं। मनरेगा का नाम परिवर्तन की प्रक्रिया महात्मा गांधी के मूल्यों के प्रति भाजपा और आरएसएस की असहजता और विश्वास को दर्शाता हैं। उनके गोडसे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को मारा और अब गोडसे के समर्थक गांधी जी के नाम को हटाने का पाप कर रहे हैं जिसे कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगीं।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता किशोर नाथ शाहदेव ने नेशनल हेराल्ड मामले पर कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग का कोई मामला नहीं है। न अपराध से कोई आय साबित हुई और न ही संपत्ति का कोई अवैध हस्तांतरण हुआ। इसके बावजूद कांग्रेस नेतृत्व को बदनाम करने की साजिश रची गई। कांग्रेस पार्टी सत्य, संविधान और हर भारतीय के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी को डराया नहीं जा सकता, क्योंकि कांग्रेस ने हमेशा सत्य के लिए संघर्ष किया है और आगे भी करती रहेगी।
जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने हेराल्ड मामले में अदालत की फैसला पर उन्होंने कहा कि यह सत्य की जीत हुई है। अदालत के फैसले से मोदी सरकार के बदले की राजनीति और गैर कानूनी कार्रवाई पूरी देश के सामने बेनकाब हो गई है। मोदी सरकार देश में ऐतिहासिक कार्य करने के बजाय सिर्फ यूपीए सरकार की स्कीमों का नाम बदल अपना ठप्पा लगाकर अपने को पब्लिसिटी करने के साथ-साथ लोगों को दिग्भ्रमित करने का काम कर रही है। देश की जनता मोदी सरकार के चाल, चेहरा और चरित्र को समझ चुकी है।
मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज, मदन महतो, मनोज यादव, योगेंद्र सिंह योगी, लक्ष्मण तिवारी, कयूम खान, अक्ष्यवार प्रसाद, दिनेश यादव, गुड्डू खान, पप्पू कुमार तिवारी, गणपत महतो, सीता राणा, हरेंद्र शाही, सत्यानंद पांडे, आशीष सिन्हा, देवेंद्र कुमार सहित दर्जनों कांग्रेसजन मौजूद थे।
