ईद, सरहुल और रामनवमी को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन तैयार, शांति समिति की बैठक में दिए गए दिशा-निर्देश

Advertisements

ईद, सरहुल और रामनवमी को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन तैयार, शांति समिति की बैठक में दिए गए दिशा-निर्देश

डीजे न्यूज, डुमरी, गिरिडीह :

डुमरी और बगोदर सरिया में आगामी ईद, सरहुल और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी संतोष गुप्ता ने डुमरी और बगोदर सरिया अनुमंडल कार्यालय में शांति समिति की बैठक की। बैठक में शांति समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रशासनिक पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि ईद, सरहुल और रामनवमी हमारे समाज की सांस्कृतिक विविधता और आपसी सद्भाव के प्रतीक हैं। इन पर्वों को मिल-जुलकर शांतिपूर्ण ढंग से मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा या अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि पर्व के दौरान साफ-सफाई, बिजली आपूर्ति, पेयजल और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखा जाए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top