ईद को लेकर नगर थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने पर जोर

Advertisements

ईद को लेकर नगर थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने पर जोर

डीजे न्यूज, गिरिडीह : आगामी ईद पर्व को लेकर आज नगर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएसपी मुख्यालय नीरज कुमार सिंह ने की। बैठक में शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

बैठक में मुख्य रूप से ईद के दौरान शांति-व्यवस्था बनाए रखने और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने अपने-अपने विचार रखते हुए साफ-सफाई, बिजली, पेयजल एवं सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने की मांग की।

इस पर डीएसपी नीरज कुमार सिंह ने कहा कि ईद के मौके पर शहर में जहां-जहां नमाज अदा की जाएगी, वहां नमाजियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन के अधिकारी और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।

बैठक में नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, सीआई मनोज कुमार सिंह, एएसआई प्रमोद प्रसाद, वार्ड पार्षद रंजीत यादव, पार्षद उज्वल साव, मुन्ना रजवार, इम्तिजाज अहमद, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि हब्लू गुप्ता, सैफ अली गुड्डू, मो. चामो, मदन विश्वकर्मा, रितेश पांडे, इरशाद अहमद वारिस समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top