Advertisements





ईद और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):ईद एवं रामनवमी के मद्देनजर बलियापुर थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई। दोनों त्यौहार को भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया। मौके पर बीडीओ प्रभाष चंद्र दास, इंस्पेक्टर नूतन मोदी, थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार, उप प्रमुख आशा देवी, दिनेश सिंह, बेगू ठाकुर, अनवर अली खान, मुखिया दिलीप महतो, अधिवक्ता मोहम्मद नूरुद्दीन, मोहम्मद इस्लाम, सीमा देवी, शैलेंद्र मंडल, सुनील महतो, इजराइल अंसारी के अलावा काफी संख्या में समिति के सदस्य मौजूद थे।



