

दुर्गापूजा को ले तिसरा थाना में बैठक, दिए ग ए आवश्यक निर्देश
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद): दुर्गापूजा को लेकर तिसरा थाना परिसर में थानेदार सुमन कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। सदस्यों ने गश्ती की समुचित व्यवस्था का आग्रह किया। थानेदार ने कहा की पूजा पंडाल में सीसीटीवी, अग्नि शमन, पार्किंग तथा सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करना आवश्यक है।वालंटियर के नाम और पदाधिकारियों के मोबाइल नंबर देना अनिवार्य है। पेट्रोलिग की पूरी व्यवस्था रहेगी। प्रकाश की व्यवस्था के लिए बीसीसीएल प्रबंधन को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। रात्रि में लाउडस्पीकर की आवाज धीमी रहनी चाहिए। पंडाल में पुलिस बल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेगा। बैठक में आमटाल मुखिया संजय गोराई, अलकडीहा पंचायत प्रतिनिधि संजय दास, सुनील साव, कुलदीप साव, योगेश यादव, संटू सिंह मुकुंदा पंचायत प्रतिनिधि हीरालाल गोराई, बंटी सिंह, बसंत ठाकुर, कैलाश सिंह, प्रबीर ठाकुर, संजय महतो, हीरालाल मोदक, सुनील मोदक, जयराम रवानी, रमेश महतो आदि उपस्थित थें।
