दुनियावी तालीम के साथ दीनी तालीम पर दिया जोर

Advertisements

दुनियावी तालीम के साथ दीनी तालीम पर दिया जोर

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):भीखराजपुर गांव में गुरुवार की रात फलाहे मिल्लत फाउंडेशन की ओर से जलसा का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता देवबंद के मुफ्ती मो जाकिर ने अपने संबोधन में बच्चों को दुनियावी तालीम के साथ-साथ दीनी तालीम की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने नमाज को अपना फर्ज बताते हुए इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की जरूरत बताया। जलसा को संबोधित करते हुए उन्होंने समाज में फैले कुरीतियों को मिटाने तथा आपस में भाईचारे को बरकरार रखने को कहा। इस अवसर पर मुल्क में अमन चैन के लिए दुआएं मांगी गई । तकरीर करने वालों में कोलकाता से आए मुफ्ती साद इमारत, ए सरिया के मुफ्ती शाहिद काश्मी, मौलाना सोहराब, मुफ्ती तारिक, मुफ्ती सलमान कासमी, हाफिज फिरोज, हाफिज मनोवर आदि शामिल थे । कार्यक्रम के दौरान गांव एवं अगल-बगल के मैट्रिक, इंटर एवं  ग्रेजुएशन की परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि व सदर मुस्ताक आलम, सचिव नूर आलम, अधिवक्ता मोहम्मद नूरुद्दीन , मोहम्मद इस्लाम, गुड्डू खान ,अब्दुल अजीज ,एजाज अहमद, नादिर सम’एस ,मोहम्मद अकबर ,मोहम्मद आमिर, मसूद आलम ,अजीमुद्दीन अमजद, सद्दाम रहीमुद्दीन, कयामुद्दीन, मोहम्मद आलम, नजिस जियाउल अलीम आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top