
दुमका नगर में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा ने कसी कमर
कार्यशाला आयोजित कर कार्यकर्ताओं को दिया विशेष निर्देश
डीजे न्यूज, दुमका : भारतीय जनता पार्टी दुमका इकाई ने हर घर तिरंग –तिरंगा यात्रा को सफल और भव्य बनाने के उद्देश्य से शनिवार को शिवपहाड़ में कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।
बैठक में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, प्रचार-प्रसार की रणनीति, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जनजागरण के तौर-तरीकों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि यह अभियान राष्ट्र के गौरव, एकता और अखंडता का प्रतीक है, जिसे हर घर तक पहुंचाना हम सब का कर्तव्य है।
निर्णय लिया गया कि दुमका नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी और जनसंपर्क अभियान के जरिए हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण, देशभक्ति और अनुशासन के साथ इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यशाला में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुज आर्या, जिला महामंत्री डॉ. पवन केसरी, पूर्व नगर अध्यक्ष मृणाल मिश्रा, ओम केसरी, जिला मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू, दीप्तांशु कोचगवे, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीधर दास, संतोष साह, किशोरेंद्र दास, संजीत प्रसाद भगत, ऋषिकेश कुमार, तरुण साह, बम केसरी, सूरज चौधरी, बिक्की पाठक, प्रदीप पाठक, सोनू कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।