दुमका में सांसद खेल महोत्सव कल

Advertisements

दुमका में सांसद खेल महोत्सव कल

डीजे न्यूज, दुमका: दुमका सांसद खेल महोत्सव (राज्यसभा) के अंतर्गत तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार, को प्रातः 10 बजे से कुमारदुधानी स्टेडियम, दुमका में किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में दुमका जिला के शिकारीपारा प्रखंड के सभी प्रतिभावान खिलाड़ी भाग लेंगे। सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के युवाओं में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना, उन्हें बेहतर मंच प्रदान करना तथा खेलों के माध्यम से अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करना है।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा खिलाड़ियों के लिए आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। खेल प्रेमियों एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top