



दुमका में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर संपन्न
कार्य विस्तार व बूथ प्रबंधन से अवगत हुए कार्यकर्ता
राष्ट्र निर्माण के सशक्त आधार हैं कार्यकर्ता : अभयकांत प्रसाद
अंत्योदय से संतृप्ति भाजपा की मूल विचारधारा: सुनील सोरेन
डीजे न्यूज, दुमका: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत रविवार को भाजपा दुमका सदर मंडल का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन लोमाई भवन में किया गया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार ने की।
शुरुआत भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल द्वारा विषय प्रवेश के साथ किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुनील सोरेन का माला एवं पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया गया।
पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास त्याग, तपस्या और राष्ट्रसेवा की भावना से ओत-प्रोत रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के सशक्त आधार हैं और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को आत्मसात कर अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए।

पूर्व सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोरेन ने अपने वक्तव्य में कहा कि अंत्योदय से संतृप्ति भाजपा की मूल विचारधारा है और इसका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।
अन्य वक्ताओं में मनोज साह ने कार्य विस्तार पर प्रकाश डाला। संतोष साह ने बूथ प्रबंधन एवं मन की बात की महत्ता पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। नवल किस्कू ने सोशल मीडिया,एआई,नमो ऐप एवं सरल ऐप के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी,वहीं अनुज आर्या ने वैचारिक अधिष्ठान एवं कार्य पद्धति विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
बैठक में बच्चन पाण्डे, सोमनाथ चौधरी, उत्तम शर्मा, रवि राऊत, राजेश साहनी, उदय पाठक, रंजीत यादव, उदय कुमार, मनोहर मरांडी, दुलाल चन्द्र पाल, राम कुमार शाह, गोविंद दान, श्याम लाल महतो, मणिलाल गृह, दिवाकर महतो, कुश पाल, संजीव राम, इंद्रजीत कुमार, प्रकाश हरि, अमर हरि, रूपलाल राय, मुकेश पल, बाबू बाउरी थे।


