दुमका में ‘हर घर तिरंगा’ को सफल बनाने को भाजपा ने कसी कमर हर घर तिरंगा अभियान केवल झंडा लगाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह जनजागरण और राष्ट्रभक्ति का पर्व है : बालमुकुंद सहाय  यह अभियान आने वाली पीढ़ियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करेगा : गौरवकांत

Advertisements

दुमका में ‘हर घर तिरंगा’ को सफल बनाने को भाजपा ने कसी कमर

हर घर तिरंगा अभियान केवल झंडा लगाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह जनजागरण और राष्ट्रभक्ति का पर्व है : बालमुकुंद सहाय

यह अभियान आने वाली पीढ़ियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करेगा : गौरवकांत

डीजे न्यूज, दुमका : भारतीय जनता पार्टी दुमका जिला इकाई ने “हर घर तिरंगा – तिरंगा यात्रा 2025” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण जिला कार्यशाला का आयोजन अग्रसेन भवन, दुमका में किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष गौरवकांत ने की, जबकि बतौर प्रभारी भाजपा झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बालमुकुंद सहाय ने कहा कितिरंगा हमारे राष्ट्रीय गौरव और एकता का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान केवल झंडा लगाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह जनजागरण और राष्ट्रभक्ति का पर्व है। हमें इसे जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने तिरंगा यात्रा के विभिन्न चरणों, कार्यक्रम की रूपरेखा और क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही जिला, मंडल और बूथ स्तर पर जिम्मेदारियां तय करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाया जा रहा यह अभियान आने वाली पीढ़ियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संकल्पबद्ध होकर अभियान को सफल बनाने की अपील की। कार्यशाला में जिला प्रभारी संजीव जजवाडे, प्रदेश कार्य समिति सदस्य निवास मंडल, परितोष सोरेन, सुरेश मुर्मू, अमिता रक्षित, कार्यक्रम के जिला संयोजक मनोज पांडे, ममता शाह, रूपेश मंडल सहित जिले के सभी प्रदेश पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ प्रमुख, मोर्चा के अध्यक्ष-पदाधिकारी, सोशल मीडिया एवं आईटी टीम के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top