दुमका में भाजपा ने स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान चलाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Advertisements

दुमका में भाजपा ने स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान चलाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

डीजे न्यूज, दुमका : 

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी, दुमका के कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष सह स्वच्छता अभियान जिला संयोजक धर्मेंद्र सिंह बिट्टू के नेतृत्व में स्थानीय दुर्गा मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर प्रांगण और प्रवेश द्वार की सफाई से हुई। कार्यकर्ताओं ने आसपास के क्षेत्रों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने पौधों की देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी ली।

भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि सेवा पखवाड़ा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से प्रारंभ होकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प है। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सेवा कार्यों के माध्यम से जनता को जागरूक करना ही भाजपा का उद्देश्य है।

इस मौके पर श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक भी अभियान में शामिल हुए और पार्टी की इस पहल की सराहना की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे— संयोजक धर्मेंद्र सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज साह, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीधर दास, जिला कार्यालय मंत्री दिनेश सिंह, वरिष्ठ नेता ओम केसरी, पूर्व नगर अध्यक्ष पंकज बर्मा, नगर संयोजक दीपक स्वर्णकार एवं रामकृष्ण हेम्बरम सहित अन्य कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top