



दुमका में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने मनाया जनजातीय गौरव दिवस

वीरांगना फूलो-झानो और तिलका मांझी की प्रतिमाओं की सफाई कर अर्पित किए श्रद्धासुमन
डीजे न्यूज, दुमका : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा, दुमका के तत्वावधान में बुधवार को शहर में स्वच्छता और श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता अभियान से हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने अमर शहीद तिलका मांझी और वीरांगना फूलो-झानो मुर्मू की प्रतिमाओं की सफाई कर उन्हें नये वस्त्र पहनाए। इसके बाद शाम 5 बजे दीप प्रज्वलित कर महापुरुषों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा सहित जनजातीय नायकों का जीवन देशभक्ति, साहस और आत्मसम्मान का प्रतीक है। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना हर नागरिक का कर्तव्य है। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंजुला मुर्मू, जिला महामंत्री पवन केसरी, सोनी हेम्बरम, जिला उपाध्यक्ष सह संयोजक मार्शल ऋषिराज टुडू, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज शाह, बबलू मंडल, मृणाल मिश्रा, नवल किस्कू, पंकज वर्मा, ओम केसरी, संतोष सोरेन, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल, रानी सिंह, दीपाली मंडल, कार्यक्रम प्रभारी रामकृष्ण हेंब्रम, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीधर दास, मनोहर हेंब्रम, वीरेंद्र मरांडी, अनूपलाल मुर्मू, राजू मरांडी, गोमोस टुडू, और कार्यालय मंत्री दिनेश सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। जनजातीय गौरव दिवस के इस अवसर पर सभी ने भगवान बिरसा मुंडा, फूलो-झानो और तिलका मांझी के आदर्शों पर चलने तथा स्वच्छता और सामाजिक एकता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
