दुकानदारों से स्वदेशी वस्तुओं को रखने-बेचने का आग्रह करेंगे भाजपा कार्यकर्ता : राज सिन्हा

Advertisements

दुकानदारों से स्वदेशी वस्तुओं को रखने-बेचने का आग्रह करेंगे भाजपा कार्यकर्ता : राज सिन्हा

ग्राहकों से जीएसटी सुधारों पर संवाद स्थापित कर वीडियो तैयार करने का निर्णय 

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला

डीजे न्यूज, गिरिडीह : आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के सफल संचालन को लेकर कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को हरिचक स्थित जिला भाजपा कार्यालय में हुआ। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने की। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा एवं बोकारो के पूर्व जिलाध्यक्ष भरत यादव उपस्थित थे।

कार्यशाला में आत्मनिर्भर भारत के साथ-साथ जीएसटी सुधारों एवं स्वदेशी उत्पादों के प्रोत्साहन पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यशाला में भाजपा गिरिडीह जिला के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। पूर्व विधायक प्रो जयप्रकाश वर्मा, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, पूर्व डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, भाजपा नेता ईजी. विनय कुमार सिंह, जिला महामंत्री संदीप डंगायच व महेंद्र वर्मा, जिला उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा समेत जिला पदाधिकारी तथा सभी मंडल अध्यक्ष एवं मंडल टोली सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में बताया गया कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत महत्वपूर्ण कार्य नियमित रूप से किए जाएंगे। मुख्य वक्ता विधायक राज सिन्हा ने कहा कि जीएसटी सुधार अभियान एवं स्वदेशी प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत पार्टी कार्यकर्ता हाथों में प्लेकार्ड/तख्ती लेकर बाजारों में पदयात्रा करेंगे। दुकानदारों से स्वदेशी वस्तुओं को रखने-बेचने का आग्रह करेंगे तथा ग्राहकों से जीएसटी सुधारों पर संवाद स्थापित कर वीडियो तैयार करेंगे। बताया कि सभी जिलों में ऐसे कार्यक्रम प्रतिदिन आयोजित किए जाएंगे और प्रत्येक कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रतिदिन प्रदेश कार्यालय को भेजी जाएगी। जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने बताया कि जीएसटी सुधारों के समर्थन में धन्यवाद संदेश वाले होर्डिंग्स और फ्लेक्स शक्ति केंद्र स्तर तक लगाए जाएंगे। विभिन्न व्यापार संगठनों एवं बिज़नेस चैंबर्स से जीएसटी सुधारों के समर्थन में प्रस्ताव पारित करवाने का अभियान चलाया जाएगा। बताया कि 10 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक विधानसभा स्तर पर सम्मेलन किया जाएगा। विधानसभा, जिला एवं लोकसभा स्तर पर व्यापार संगठनों और ग्राहकों के साथ संवाद एवं जनजागरण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और जीएसटी सुधारों के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

स्वदेशी आंदोलन से आत्मनिर्भरता का संकल्प से सिद्धि में बदलेगा : सुरेश साव 

आत्मनिर्भर भारत अभियान को लेकर भाजपा नेता सुरेश साव ने कहा कि स्वदेशी आन्दोलन से ही आत्मनिर्भरता का संकल्प सिद्धि में बदलेगा। स्वदेशी भाव भारत की आत्मा है। इस भाव का लोप होने से ही हमें वर्षों की गुलामी झेलने पड़ी। स्वतंत्रता आंदोलन में स्वदेशी भाव को मजबूत किया गया। चाहे नमक आन्दोलन हो या भारत छोड़ो आंदोलन हो। कहा कि आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top