दुबई में फंसे झारखंड के 15 मजदूरों को बड़ी राहत, अप्रैल की मजदूरी का भुगतान, जल्द होगी वतन वापसी

Advertisements

दुबई में फंसे झारखंड के 15 मजदूरों को बड़ी राहत, अप्रैल की मजदूरी का भुगतान, जल्द होगी वतन वापसी

डीजे न्यूज, रांची : विदेश में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए राहत की खबर सामने आई है। दुबई में फंसे झारखंड के 15 प्रवासी मजदूरों को आखिरकार बड़ी राहत मिली है। उन्हें अप्रैल महीने की बकाया मजदूरी का भुगतान कर दिया गया है और शेष भुगतान के साथ शीघ्र भारत वापसी का भी आश्वासन मिला है। मजदूरी मिलने के बाद सभी मजदूरों के चेहरे पर खुशी लौट आई है और उन्होंने राहत की सांस ली है।

इन मजदूरों ने दुबई में फंसे होने और बकाया वेतन की समस्या को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सरकार से मदद की गुहार लगाई थी। इसके बाद राज्य और केंद्र स्तर पर संबंधित एजेंसियों की पहल से मामला सुलझा और मजदूरों को उनका हक मिला। फंसे हुए 15 मजदूरों में हजारीबाग जिले के चुरामन महतो, चंद्रिका महतो, कैलाश महतो, बिशुन महतो, जगन्नाथ सिंह, लखन सिंह, सुखदेव सिंह, अर्जुन महतो, त्रिलोकी महतो और बालेश्वर महतो शामिल हैं। वहीं गिरिडीह जिले से बैजनाथ महतो, महेंद्र महतो, सीताराम महतो और मूरत महतो तथा धनबाद जिले से संजय कुमार महतो भी दुबई में फंसे थे।

मजदूरों ने मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी पीड़ा साझा की थी, जिसके बाद मामले ने जोर पकड़ा। संबंधित एजेंसियों और सामाजिक संगठनों ने मिलकर लगातार प्रयास किया, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया। मजदूरों ने उन्हें सहायता पहुंचाने वाले सभी व्यक्तियों और संस्थाओं का आभार जताया है। बताया जा रहा है कि अब उन्हें जल्द ही भारत वापस भेजे जाने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इस खबर से मजदूरों के परिजनों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top