दस रूपये मूल्य के पोस्टल आर्डर उपलब्ध कराएं डाक विभाग
डीजे न्यूज, गिरिडीह:
बीते एक माह से गिरिडीह प्रधान डाकघर सहित शहर के अन्य डाकघरों से दस रूपये मूल्य के भारतीय पोस्टल आर्डर गायब है। जिसके चलते लोगों को अनावश्यक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ी समस्या सूचना अधिकार कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित विद्यार्थियों को करना पड़ रहा है।
इस बाबत सामाजिक एवं सूचना अधिकार कार्यकर्ता सुनील खंडेलवाल ने पत्र, ट्विटर हैंडल एवं ईमेल के माध्यम से डाक विभाग के वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए जनहित में ₹10 मूल्य के भारतीय पोस्टल आर्डर को अविलंब उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। सुनील के पत्र पर संज्ञान लेते हुए डाक विभाग ने मामले में आवश्यक कार्यवाही करने हेतु गिरिडीह मंडल के डाक अधीक्षक राजेश पाठक के पास भेज दिया है।