Advertisements




दर्शकों ने छऊ नृत्य का उठाया आनंद

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): आमटांड़ में अखान पर्व के मौके पर शुक्रवार की रात छऊ नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक चंद्रदेव महतो ने किया। पुरुलिया के कोटशिला के अजीत महतो एवं गयासुद्दीन अंसारी के छऊ नृत्य दल के कलाकारों ने रात भर छऊ नृत्य कला का प्रदर्शन किया। ठंड के बावजूद रात भर सैकड़ो दर्शकों ने कार्यक्रम का आनंद उठाया। कार्यक्रम में प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी, दिलीप महतो समेत सैकड़ो थे।




