
दोनों लेने की मरम्मत के बाद लगेंगे 182 इलास्टोमेरिक ब्रिज बेरिंग
डीजे न्यूज, धनबाद:
एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा तथा अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार ने शनिवार देर शाम बैंक मोड़ फ्लाईओवर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने आरसीसी ढलाई, उसकी क्यूरिंग, बिटुमेन लेयर की गुणवत्ता, स्लैब की ढलाई इत्यादि का निरीक्षण किया।
उन्होंने फ्लाईओवर के बीच में नया डिवाइडर बनाने, दोनों लेन के फुटपाथ और रेलिंग रिपेयर करने, कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने एवं समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
मौके पर मौजूद पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश प्रसाद ने बताया कि देर रात स्लैब कि ढलाई पूरी हो जाएगी। रविवार को फ्लाईओवर के दूसरी लेन में बिटुमेन का लेयर लगना शुरू हो जाएगा। इसके बाद एक सप्ताह तक आरसीसी ढलाई की क्यूरिंग की जाएगी।
उन्होंने बताया कि 624 मीटर लंबे फ्लाईओवर में 18 स्लैब एवं 19 जॉइंट है। दोनों लेन की मरम्मत के बाद फ्लाईओवर को 25 से 30 मिली मीटर उठाया जाएगा। इसके बाद 182 इलास्टोमेरिक ब्रिज बेरिंग लगाने का कार्य शुरू होगा।
मौके पर पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जितेंद्र मिश्रा, ठेकेदार संजोग गोटीवाले, नसीम अख्तर, सैयद तकी राजा भी मौजूद थे।